पुलिस ने शराब के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार

जिलेबियामोड़ थाना क्षेत्र के अमहारा नहर के पास से पुलिस ने वाहन जांच के क्रम में एक तस्कर को 15 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया

बेलहर. जिलेबियामोड़ थाना क्षेत्र के अमहारा नहर के पास से पुलिस ने वाहन जांच के क्रम में एक तस्कर को 15 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया. इसके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर की गयी. शराब ले जा रहे गिरफ्तार व्यक्ति तेतरकोला गांव के सोनेलाल हांसदा पिता झारीलाल हांसदा को जेल भेज दिया गया. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि अमहारा नहर की ओर से एक व्यक्ति बाइक से शराब लेकर जा रहा है. जिसके बाद पुलिस ने अमहरा नहर के पास वाहन जांच प्रारंभ कर दी, पुलिस को देखकर एक व्यक्ति बाइक छोड़कर भागने लगा. इसके बाद पुलिस बल के सहयोग से बाइक चालक को पकड़ा गया तथा उसकी बाइक की जांच की गयी. जांच के क्रम में उसके डिक्की में एक-एक लीटर का 15 पॉलिथीन में 15 लीटर देसी महुआ शराब पाया गया. इसके बाद उसे गिरफ्तार कर बाइक सहित शराब को जब्त कर थाना लायी गयी. जहां बाइक चालक सोनेलाल हांसदा के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Abhay Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >