श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य शुभारंभ

श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य शुभारंभ

कटोरिया विधायक पूरन लाल टूडू करेंगे उद्घाटन, सात दिनों तक ”भाई जी” महाराज बहाएंगे भक्ति की गंगा

बौंसी. नगर पंचायत के झपनियां गांव में आज से सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भक्तिमय आयोजन प्रारंभ होने जा रहा है. इस धार्मिक अनुष्ठान को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है. श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटने की उम्मीद है.

पापहारिणी सरोवर से निकलेगी भव्य कलश यात्रा

यज्ञ की शुरुआत आज सुबह मंदार तराई स्थित ऐतिहासिक पापहारिणी सरोवर से जल भरकर निकाली जाने वाली भव्य कलश शोभायात्रा के साथ होगी. इस यात्रा में क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालु शामिल होकर आयोजन की सफलता की मंगल कामना करेंगे. कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन कटोरिया विधायक पूरन लाल टूडू द्वारा किया जाएगा.

कथा का समय व मुख्य वाचक

विश्व प्रसिद्ध कथावाचक गोपाल ओझा ”भाई जी” महाराज श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत की महिमा का अमृतमय रसपान कराएंगे. प्रथम सत्र प्रतिदिन सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक, द्वितीय सत्र प्रतिदिन शाम सात बजे से रात 11 बजे तक आयोजित होगी.

आयोजन को सफल बनाने के लिए यज्ञ समिति के अध्यक्ष ब्रह्मदेव मांझी, सचिव रामप्रसाद यादव और कोषाध्यक्ष पंकज कुमार मांझी के नेतृत्व में पूरी टीम दिन-रात जुटी हुई है. इसके अलावा उमेश परैया, परशुराम परैया, मोहन मुरमुर, लाल बाबा, सहदेव परैया सहित झपनियां गांव के समस्त ग्रामीण इस पुनीत कार्य में बढ़-चढ़कर अपना योगदान दे रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >