बेलहरनी नदी में डूबने से बच्ची की मौत, छठ पूर्व में नानी घर आयी थी बिंदु

थाना क्षेत्र की डुमरिया पंचायत अंतर्गत गोवाचक गांव के पास बेलहरनी नदी में डूबने से आठ वर्षीय एक बच्ची मौत हो गयी

बेलहर. थाना क्षेत्र की डुमरिया पंचायत अंतर्गत गोवाचक गांव के पास बेलहरनी नदी में डूबने से आठ वर्षीय एक बच्ची मौत हो गयी. स्थानीय लोगों की मदद से लगभग एक किलोमीटर नीचे जाकर बच्ची के शव को नदी से निकाला गया. शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया. जानकारी के अनुसार लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के सनखपड़ी गांव के पप्पू यादव की पुत्री बिंदु कुमारी अपनी मां व भाई-बहन के साथ नाना घर गोवाचक तनिकलाल यादव के स छठ पर्व में आई थी. शनिवार को घर के पीछे बेलहरनी नदी में शौच करने के लिए गयी थी. जहां पैर फिसल जाने के कारण वह पानी में गिर गयी. जिसके बाद नदी के पानी में तेज बहाव होने के कारण वह बहने लगी. आसपास के लोगों ने उसे डूबते हुए देखा तो दौड़कर उसे निकालने का प्रयास किया. लेकिन पानी के तेज बहाव के कारण वह डुमरिया घाट तक बहकर चली गयी थी. जिसके बाद उसे काफी मशक्कत के बाद निकाला गया. तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. घटना के बाद मां कंचन देवी, नानी मीना देवी, नाना तनिकलाल यादव, बहन सुआरती कुमारी, साक्षी कुमारी एवं भाई ऋषभ राज का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhay kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >