बांका मंडी में खाद्यान्न के भाव स्थिर, सावन में फलों के दाम दोगुने, ट्रांसपोर्ट खर्च से आगे तेजी के संकेत

बांका मंडी में खाद्यान्न की कीमतें फिलहाल स्थिर हैं, लेकिन सावन माह के कारण फलों के दाम दोगुने हो गए हैं. विक्रमशिला पुल बंद होने से बढ़ा ट्रांसपोर्ट खर्च आने वाले दिनों में कीमतों पर दबाव डाल सकता है. जानें आज के मंडी भाव.

बांका की मंडी में रविवार को अधिकांश खाद्यान्न के भाव स्थिर रहे. मंडी में व्यापारियों, किसानों और आमलोगों की मिली-जुली भीड़ देखने को मिली, जबकि फल और सब्जी बाजार में सुबह और शाम खरीदारों की भारी भीड़ रही. आलू-प्याज के भाव में रोजाना की तरह उतार-चढ़ाव बना रहा. वहीं सावन माह को लेकर फलों की कीमतों में तेजी देखने को मिली और कई फल लगभग दोगुने दाम पर बिकते नजर आए. कारोबारियों के अनुसार अनाज की आवक फिलहाल सामान्य रहने से खाद्यान्न के भाव स्थिर हैं, लेकिन आने वाले दिनों में कीमतों में तेजी की संभावना बनी हुई है.

आवक सामान्य तो अनाज के भाव में स्थिरता

स्थानीय कारोबारियों के अनुसार मंडी में खाद्यान्न की आपूर्ति सामान्य बनी हुई है. इसी वजह से गेहूं, मक्का और विभिन्न प्रकार के चावल के भाव में फिलहाल ज्यादा बदलाव नहीं हुआ है. हालांकि दलहन, तेलहन, सरसों और मसाला सहित कुछ अन्य खाद्य वस्तुओं की कीमतों में तेजी देखी जा रही है.

व्यापारियों और किसानों की नजर अब मौसम के साथ मंडी में आने वाली आवक पर टिकी है. बारिश और आवक में बदलाव का सीधा असर आने वाले दिनों में बाजार भाव पर पड़ सकता है.

विक्रमशिला पुल बंद होने से बढ़ा ट्रांसपोर्ट खर्च

कारोबारियों के मुताबिक भागलपुर स्थित विक्रमशिला पुल से वाहनों की आवाजाही बंद होने के कारण माल की ढुलाई में लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है. इससे ट्रांसपोर्टिंग खर्च बढ़ गया है. ईंधन की कीमत और अतिरिक्त दूरी का असर थोक से लेकर खुदरा बाजार तक दिखाई देने लगा है.

कारोबारियों का कहना है कि माल ढुलाई पर अधिक भाड़ा खर्च होने से आने वाले दिनों में खाद्यान्न और अन्य जिंसों की कीमतों में तेजी का दबाव बन सकता है.

सावन में फलों की कीमतों में जबरदस्त तेजी

सावन माह को लेकर फल बाजार में खरीदारों की भीड़ बढ़ी हुई है. मांग बढ़ने के कारण अधिकांश फलों के दाम में तेजी देखने को मिल रही है. कई फल सामान्य दिनों की तुलना में करीब दोगुने दाम पर बिक रहे हैं. सुबह और शाम फल-सब्जी मंडी में खरीदारों की विशेष भीड़ रही.

बांका मंडी में आज के खाद्यान्न भाव

खाद्यान्नन्यूनतम भावअधिकतम भाव
गेहूं₹2,600₹2,650
मक्का₹2,100₹2,150
मंसूरी चावल₹3,250₹3,400
अरवा मोटा चावल₹3,100₹3,250
बासमती चावल₹12,500₹13,500
मसूर दाल₹6,000₹6,550
मूंग दाल₹9,540₹9,600
अरहर दाल₹11,500₹15,000
गोटा चना₹6,200₹6,400
गोटा मूंग₹8,500₹9,000
पीली सरसों₹7,300₹7,550
सरसों तेल (15 लीटर)₹2,070₹2,470
आलू₹1,200₹1,450
प्याज₹3,800₹3,900


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >