बांस काटने से मना करने पर किया मारपीट

जिलेबियामोड़ थाना क्षेत्र के कटहरा गांव निवासी तीखिया देवी ने थाने में लिखित आवेदन देकर गांव के ही जयप्रकाश यादव, आशीष यादव, क्रांति देवी के विरुद्ध गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर जख्मी कर देने का आरोप लगाकर प्राथमिकी दर्ज करायी है.

बेलहर. जिलेबियामोड़ थाना क्षेत्र के कटहरा गांव निवासी तीखिया देवी ने थाने में लिखित आवेदन देकर गांव के ही जयप्रकाश यादव, आशीष यादव, क्रांति देवी के विरुद्ध गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर जख्मी कर देने का आरोप लगाकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. उसने अपने लिखित बयान में बताया है कि उक्त व्यक्ति जबरन मेरा बांस काट रहा था. जब मैं मना करने गयी तो मेरे साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगा. जिससे मैं जख्मी हो गयी. मुझे बचाने जब मेरे पति आये तो उसके साथ भी मारपीट कर जख्मी कर दिया. प्राथमिकी की जानकारी थानाध्यक्ष राजू ठाकुर ने दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhay Kumar

Abhay Kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >