केवी के चार खिलाड़ियों का राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में चयन

केवी के चार खिलाड़ियों का राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में चयन

-विभिन्न खेल प्रतियोगिता में बांका केंद्रीय विद्यालय को मिले 38 रजत व 3 कांस्य पदक बांका केंद्रीय विद्यालय संभागीय खेल कूद प्रतियोगिता के अंतर्गत पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गढ़हारा में आयोजित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में केंद्रीय विद्यालय बांका को कुल 38 रजत पदक व तीन कांस्य पदक प्राप्त हुये है. साथ ही राष्ट्रीय खेल-कूद प्रतियोगिता के लिए विद्यालय के 4 खिलाडियों का चयन किया गया. विद्यालय के खेल प्रशिक्षक चंद्रधारी शरण ने बताया कि केंद्रीय विद्यालय पटना संभागीय खेल कूद प्रतियोगिता के अंतर्गत केंद्रीय विद्यालय बांका के छात्र-छात्राओं ने वॉलीबॉल एवं ताइकांडो प्रतियोगिता में प्रतिभागिता की थी. जिसमें अंडर-14 ग्रुप वॉलीबॉल बालक वर्ग में 12 रजत पदक, अंडर-14 ग्रुप वॉलीबॉल बालिका वर्ग में 12 रजत पदक, अंडर-17 ग्रुप वॉलीबॉल बालिका वर्ग में 12 रजत पदक, ताइकांडो अंडर-14 बालक वर्ग में 01 कांस्य पदक, ताइकांडो अंडर-17 बालक वर्ग में 01 रजत पदक, 02 कांस्य पदक एवं ताइकांडो अंडर- 14 बालिका वर्ग में 01 रजत पदक, 01 कांस्य पदक प्राप्त हुये. केंद्रीय विद्यालय संगठन राष्ट्रीय खेल-कूद प्रतियोगिता के लिए वॉलीबॉल बालिका वर्ग में स्कूल की छात्रा रश्मि सुप्रिया, राजनंदनी, सुप्रिया कुमारी एवं बालक वर्ग में दीपक टुडू का चयन हुआ है. उन्होंने कहा कि यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता जुलाई माह में चंडीगढ़ में संपन्न होगा. छात्र-छात्राओं के इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य सुमन कुमार सहित सभी शिक्षकों ने प्रसन्नता जताई. इस पूरे प्रतियोगिता में राजीव कुमार पाठक, डॉ अश्विनी ठाकुर, नीरज प्रकाश, शिवानी देशमुख, पिंकी चौधरी एवं शालीनता ने अनुरक्षक की भूमिका निभायी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >