गैर-जमानती वारंट के चार आरोपी धराए, पुलिस की दबिश से फरारियों में मचा हड़कंप

पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए आरोपियों के संभावित ठिकानों पर छापेमारी की. काफी समय से फरार चल रहे इन वारंटियों को उनके घर और आसपास के क्षेत्रों से गिरफ्तार कर लिया गया

बौंसी. जिले में फरार वारंटियों और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बंधुआ कुरावा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार गैर-जमानती वारंटियों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपियों के बीच हड़कंप मच गया है. जानकारी के अनुसार, जिला पुलिस कप्तान उपेंद्रनाथ वर्मा के निर्देश पर विभिन्न थाना क्षेत्रों में वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में बंधुआ कुरावा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अलग-अलग गांवों में विशेष अभियान चलाकर चार आरोपियों को दबोचने में सफलता हासिल की. थानाध्यक्ष शैलेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में हरदियाकुरा गांव के गौतम कुमार, सांपडहार गांव के गोपाल यादव, चिलकारा गांव के श्याम कापड़ी तथा हरदियाकुरा गांव के भोला तांती शामिल हैं. इन सभी के खिलाफ न्यायालय से गैर-जमानती वारंट जारी था और लंबे समय से ये पुलिस की पकड़ से बाहर चल रहे थे. फरार वारंटियों के खिलाफ पुलिस का जारी रहेगा अभियान पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए आरोपियों के संभावित ठिकानों पर छापेमारी की. काफी समय से फरार चल रहे इन वारंटियों को उनके घर और आसपास के क्षेत्रों से गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तारी के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं हुई. थानाध्यक्ष शैलेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार सभी आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. उन्होंने कहा कि अपराधियों और फरार वारंटियों के खिलाफ पुलिस का अभियान आगे भी जारी रहेगा. कानून से बचने की कोशिश करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा. पुलिस की इस कार्रवाई को अपराध नियंत्रण और न्यायालय के आदेशों के अनुपालन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vinod rao

विनोद राव प्रिंट माध्यम में 24 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के भागलपुर कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >