एनबीडब्ल्यू के पांच वारंटी व एक शराबी गिरफ्तार

समकालीन अभियान के तहत शनिवार को विभिन्न गांवों में पुलिस ने विशेष छापेमारी अभियान चलाया

शंभुगंज

. समकालीन अभियान के तहत शनिवार को विभिन्न गांवों में पुलिस ने विशेष छापेमारी अभियान चलाया. इस दौरान कोर्ट से जारी एनबीडब्ल्यू के पांच वारंटियों को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार वारंटियों में भट्टाचक गांव के श्याम तांती व प्रभात तांती, झालुचक गांव के अवधेश कुमार सिंह, छतहार मिर्जापुर गांव के पवन मिश्रा तथा केलनी गांव के श्रीनिवास सिंह शामिल हैं. इसके अतिरिक्त करसोप गांव के एक शराबी विनय कुमार को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया. थानाध्यक्ष राज कुमार प्रसाद ने बताया कि सभी वारंटियों को न्यायिक हिरासत में बांका जेल भेज दिया गया है, जबकि गिरफ्तार शराबी को सक्षम न्यायालय में पेश किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >