बेलहर. थाना क्षेत्र के बेला तीनचुआं गांव स्थित एक बगीचे से मिला कट्टा मामले में पुअनि प्रदीप कुमार चौधरी ने थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. उन्होंने बताया कि गश्ती के क्रम में सूचना मिली थी कि बेला तीनचुआं गांव के पास ईश्वर यादव के बगीचे के पास एक व्यक्ति कट्टा लहरा रहा है. पुष्टि के लिए जब मौके पर पहुंचा तो देखा कि एक दुबला-पतला, चेकदार शर्ट एवं काला पेंट पहने हुए व्यक्ति झाड़ी में कुछ फेंक कर भागने लगा. पुलिस बल पीछा करने की कोशिश की. लेकिन वह जंगल का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा. जब झाड़ी में खोजबीन की गयी तो एक कट्टा बरामद हुआ.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
