छेड़खानी व मारपीट मामले में प्राथमिकी दर्ज

जिलेबियामोड़ थाना क्षेत्र के मंझली मटिहानी गांव निवासी प्रियंका देवी, पति राजेश यादव ने थाना में लिखित आवेदन देकर बलिया गांव के बबलू पंडित के विरुद्ध छेड़खानी करने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाकर प्राथमिकी दर्ज करायी है.

बेलहर. जिलेबियामोड़ थाना क्षेत्र के मंझली मटिहानी गांव निवासी प्रियंका देवी, पति राजेश यादव ने थाना में लिखित आवेदन देकर बलिया गांव के बबलू पंडित के विरुद्ध छेड़खानी करने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. उसने अपने लिखित बयान में बताया है कि मैं बेलहर विधानसभा के भावी प्रत्याशी ममता राय की कार्यकर्ता के साथ जिलेबिया मोड़ में जनसंपर्क कर रही थी. इस दौरान बबलू पंडित चार अज्ञात लोगों के साथ छेड़खानी करने लगा व हाथ पकड़ कर अपनी बाइक पर बैठने का प्रयास करते हुए मेरे गले से दो भर सोने का मंगल सूत्र छीन लिया और कहा यदि केस करेगी तो जान से मार देंगे. प्राथमिकी की जानकारी थानाध्यक्ष राजू कुमार ठाकुर ने दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhay Kumar

Abhay Kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >