दहेज प्रताड़ना मामले में प्राथमिकी दर्ज

थाना क्षेत्र के रत्तोचक गांव निवासी द्रोपती देवी, पति विनिश कुमार ने थाना में लिखित आवेदन देकर अपने पति व ससुराल वाले के विरुद्ध मारपीट व प्रताड़ित करने का आरोप लगाकर प्राथमिकी दर्ज करायी है.

बेलहर. थाना क्षेत्र के रत्तोचक गांव निवासी द्रोपती देवी, पति विनिश कुमार ने थाना में लिखित आवेदन देकर अपने पति व ससुराल वाले के विरुद्ध मारपीट व प्रताड़ित करने का आरोप लगाकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. लिखित बयान में बताया है कि 2021 में मेरी शादी दिनेश कुमार के साथ हुई थी. शादी के बाद जब भी ससुराल गयी तो मेरे साथ हमेशा दहेज के लिए मारपीट व प्रताड़ित किया जाता था. इस क्रम में मेरे पति विनिश कुमार, सास अंजली देवी, ननद अनीता देवी आदि मारपीट करती थी. मुझे हमेशा अपने मायके से 300000 रुपये दहेज लाने के लिए कहती थी, नहीं तो जान से मार देने की धमकी देती थी. कई बार समझौता हुआ, लेकिन उक्त व्यक्ति नहीं माने और फिर बुलेट मोटरसाइकिल की भी मांग करने लगे. मैं लाचार होकर महिला थाना मुंगेर में केस भी दर्ज किया. इसके बाद सगे संबंधी द्वारा मिलकर समझौता कर दिया गया, लेकिन उसके बाद भी उक्त लोग मेरे साथ हमेशा मारपीट करते रहते हैं. प्राथमिकी की जानकारी थानाध्यक्ष राजकुमार प्रसाद ने दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhay Kumar

Abhay Kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >