मारपीट मामले में प्राथमिकी दर्ज

खड़ौंधा गांव के धीरज कुमार मंडल व शंभूगंज थाना क्षेत्र के लक्खा बसबिट्टा गांव का ध्रुव मंडल के विरुद्ध गाली-गलौज करते हुए लाठी व लोहे की रड से मारपीट कर जख्मी कर देने तथा पैसा व सोने की सीकरी छीन लेने के आरोप लगाकर प्राथमिकी दर्ज करायी है

बेलहर. थाना क्षेत्र की राजपुर पंचायत अंतर्गत बेला गांव निवासी सुमित मंडल ने थाना में लिखित आवेदन देकर खड़ौंधा गांव के धीरज कुमार मंडल व शंभूगंज थाना क्षेत्र के लक्खा बसबिट्टा गांव का ध्रुव मंडल के विरुद्ध गाली-गलौज करते हुए लाठी व लोहे की रड से मारपीट कर जख्मी कर देने तथा पैसा व सोने की सीकरी छीन लेने के आरोप लगाकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. लिखित बयान में बताया है कि मैं अपनी कार से देवघर जा रहा था. तभी खडौंधा के पास उक्त व्यक्ति लाठी व लोहे की रड लेकर मेरे गाड़ी को रोक लिया तथा मुझे गाड़ी से बाहर निकालने की धमकी देने लगा. नहीं निकलने पर गाड़ी तोड़ देने की धमकी देने लगा. जब मैं गाड़ी से बाहर निकाला तो मुझे गाली-गलौज करते हुए लाठी डंडा से मारपीट कर बुरी तरह जख्मी कर दिया व मेरे गले से सोने की सीकरी तथा 26000 रुपये छीन लिया. जख्मी का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया. प्राथमिकी की जानकारी थानाध्यक्ष राजकुमार प्रसाद ने दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhay kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >