मारपीट मामले में प्राथमिकी दर्ज

थाना क्षेत्र के नवटोलिया गांव निवासी चंदन कुमार ने थाना में लिखित आवेदन देकर गांव के ही पंकज कुमार सिंह, अजय कुमार सिंह, राजेंद्र प्रसाद सिंह, कमली देवी, सुनीता देवी, शोभा देवी, देवेंद्र मंडल आदि के विरुद्ध मारपीट कर जख्मी कर देने का आरोप लगाकर प्राथमिकी दर्ज करायी है.

बेलहर. थाना क्षेत्र के नवटोलिया गांव निवासी चंदन कुमार ने थाना में लिखित आवेदन देकर गांव के ही पंकज कुमार सिंह, अजय कुमार सिंह, राजेंद्र प्रसाद सिंह, कमली देवी, सुनीता देवी, शोभा देवी, देवेंद्र मंडल आदि के विरुद्ध मारपीट कर जख्मी कर देने का आरोप लगाकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. उसने अपने लिखित बयान में बताया है कि मैं टोटो लेकर कमाने के लिए जैसे ही बाहर निकला कुछ देर के बाद उक्त लोग मेरे घर पर आकर गाली-गलौज करने लगे. जब मेरी पत्नी ने गाली देने से मना की तो उसके साथ मारपीट करने लगा. किसी तरह घर के अंदर से मुझे सूचना दी. जब मैं घर आया तो मेरे साथ भी उक्त व्यक्ति ने मारपीट करने लगा. 112 डायल पर फोन करने के बाद जब पुलिस की गाड़ी आयी तो सभी लोग वहां से भाग गये. जख्मी का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया. प्राथमिकी की जानकारी थानाध्यक्ष राजकुमार प्रसाद ने दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhay kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >