जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट मामले में प्राथमिकी दर्ज

थाना क्षेत्र के नवटोलिया बनगावां गांव के राजेंद्र प्रसाद सिंह ने थाना में लिखित आवेदन देकर चंदन कुमार सिंह, सुरेंद्र प्रसाद सिंह, संजय सिंह तथा अन्य तीन अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर जख्मी कर देने का आरोप लगाकर प्राथमिकी दर्ज करायी है.

बेलहर. थाना क्षेत्र के नवटोलिया बनगावां गांव के राजेंद्र प्रसाद सिंह ने थाना में लिखित आवेदन देकर चंदन कुमार सिंह, सुरेंद्र प्रसाद सिंह, संजय सिंह तथा अन्य तीन अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर जख्मी कर देने का आरोप लगाकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. उसने अपने लिखित बयान में बताया है कि मेरे तथा मेरे भाई के बीच जमीन संबंधित चल रहे विवाद को लेकर भाई तथा भतीजा ने मेरे घर पर आकर लाठी डंडा से मारपीट कर जख्मी कर दिया. जब मुझे बचाने मेरी पत्नी आयी तो उसके साथ भी लोहे की रड से मार कर बायां हाथ तोड़ दिया. जख्मी का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया. जहां डॉक्टर ने गंभीर स्थिति देखते हुए भागलपुर मायागंज रेफर कर दिया. प्राथमिकी की जानकारी थानाध्यक्ष राजकुमार प्रसाद ने दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhay Kumar

Abhay Kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >