मारपीट मामले में प्राथमिकी दर्ज

थाना क्षेत्र के धनजोरवा गांव निवासी उमेश यादव के साथ मारपीट का मामला सामने आया है.

बेलहर. थाना क्षेत्र के धनजोरवा गांव निवासी उमेश यादव ने थाने में लिखित आवेदन देकर प्रकाश यादव, मिथिलेश यादव एवं गीता देवी के विरुद्ध गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर जख्मी कर देने का आरोप लगाकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. उसने अपने लिखित बयान में बताया है कि मैं अपने खेत में अड्डा सीधा कर रहा था, तभी उक्त व्यक्ति आया और गाली-गलौज करते हुए धमकी दी कि रुको आज तुमको जान से मार देंगे. इतना कहते ही उसने फोन कर अपने बेटा को बुलाया. मैं अपनी जान बचाकर वहां से भाग कर घर आने लगा तभी रास्ते में उक्त व्यक्ति ने मुझे घेर कर लाठी एवं लोहे की खंती से मारपीट कर बुरी तरह जख्मी कर दिया. मारपीट के क्रम में मेरे गले से सोने का बजरंगबली का लॉकेट छीन लिया एवं जान से मार देने की धमकी दी. जख्मी का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया. प्राथमिकी की जानकारी थानाध्यक्ष राजकुमार प्रसाद ने दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhay kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >