बिजली चोरी के आरोप में चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

थाना क्षेत्र के लौढ़िया, बदला व सुरा गांव में विद्युत विभाग ने चार लोगों को विद्युत चोरी करते हुए पकड़ा

बेलहर. थाना क्षेत्र के लौढ़िया, बदला व सुरा गांव में विद्युत विभाग ने चार लोगों को विद्युत चोरी करते हुए पकड़ा. इसके बाद सभी आराेपितों के विरुद्ध आर्थिक जुर्माना लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. प्राथमिकी विद्युत आपूर्ति प्रशाखा के कनीय अभियंता विकास रंजन ने दर्ज करायी है. जिसमें लौढ़िया गांव के चिंटू कुमार पिता शिव राम के विरुद्ध 16618 रुपसे, विनय यादव पिता किशन यादव के विरुद्ध 4845 रुपये, बदला गांव निवासी महेंद्र यादव पिता जगन्नाथ यादव के विरुद्ध 23105 रुपये व सुरा गांव निवासी चतुरानंद सिंह पिता शंकर सिंह पर 13551 रुपये का आर्थिक जुर्माना किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhay Kumar

Abhay Kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >