आठ लोगों के विरुद्ध विद्युत चोरी मामले में प्राथमिकी दर्ज

थाना क्षेत्र के राजपुर, बहोरना एवं श्रीनगर पंचायत अंतर्गत तरीमंझगांय, नगेल, खुटहरी गांव में विद्युत विभाग के द्वारा छापेमारी किए जाने पर आठ लोगों को विद्युत चोरी करते हुए पकड़ा गया.

बेलहर. थाना क्षेत्र के राजपुर, बहोरना एवं श्रीनगर पंचायत अंतर्गत तरीमंझगांय, नगेल, खुटहरी गांव में विद्युत विभाग के द्वारा छापेमारी किए जाने पर आठ लोगों को विद्युत चोरी करते हुए पकड़ा गया. जिसके बाद सभी के विरुद्ध आर्थिक जुर्माना करते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. प्राथमिकी विद्युत आपूर्ति प्रशाखा के कनीय अभियंता विकास रंजन ने दर्ज करायी है. प्राथमिकी तरीमंझगांय गांव के इंदु देवी पति स्व. विनोद कुमार मिश्रा पर 39,975 रुपए, नगेल गांव के अजय यादव पर तीन हजार 234 रुपये, रामाशीष यादव पर 14,135 रुपये, खुटहरी गांव की रीना देवी पति अंजनी कुमार पर 14,135 रुपये, अरुण शर्मा पर नौ हजार 99 रुपये, हरीकिशोर पासवान पर सात हजार 140 रुपये, अनीता देवी पति हीरालाल पासवान पर तीन हजार 638 रुपये, किरण देवी पति सियाराम पासवान पर सात हजार 187 रुपए का आर्थिक जुर्माना लगाया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhay Kumar

Abhay Kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >