बेलहर. थाना क्षेत्र के खुटहरी गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट में दोनों ने थाना में लिखित आवेदन देकर एक दूसरे के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है. जिसमें पहले पक्ष के नीतीश यादव ने गांव के ही धनेश्वर यादव, मिथिलेश यादव, लक्ष्मी देवी, कल्पना देवी के विरुद्ध गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर जख्मी कर देने का आरोप लगाया है. जबकि दूसरे पक्ष के धनेश्वर यादव ने भी नीतीश कुमार, रामभज्जू यादव के विरुद्ध गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर जख्मी कर देने का आरोप लगाया है. दोनों के बीच जमीन बंटवारा को लेकर हुई विवाद में मारपीट हो गयी. जख्मी का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया. प्राथमिकी की जानकारी थानाध्यक्ष राजकुमार प्रसाद ने दी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
