11 बालू माफियाओं पर प्राथमिकी दर्ज, चार को भेजा जेल

11 बालू माफियाओं पर प्राथमिकी दर्ज, चार को भेजा जेल

बौंसी. बौंसी पुलिस के द्वारा चार बालू माफिया को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. मालूम हो कि प्रखंड क्षेत्र में बालू माफियाओं के द्वारा लगातार अवैध उत्खनन किया जा रहा है. जिस पर रोकथाम के लिए बौंसी पुलिस लगातार काम कर रही है. सोमवार को बौंसी थाना के पुलिस पदाधिकारी और कांस्टेबल कैरी गांव स्थित नदी से बालू उठाव करने गये शंभू यादव के ट्रैक्टर को पकड़ने गये थे. जानकारी के अनुसार वहां के बालू माफियाओं के द्वारा सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करते हुए अपने वाहन भगा ले गये थे. बताया जाता है कि यहां के कुछ असामाजिक तत्व बालू चोरी का धंधा करते हैं. सोमवार की देर शाम पुलिस ने कैरी गांव से चार व्यक्ति मंटू चौधरी, धनंजय यादव, राहुल कुमार और अंकित कुमार को गिरफ्तार करते हुए सभी को मंगलवार को जेल भेज दिया है. जानकारी देते हुए इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि मामले में पुलिस अवर निरीक्षक ब्रजेश कुमार सिंह के बयान पर बौंसी थाना कांड संख्या 123 /25 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. मामले में 11 असामाजिक तत्वों को बालू चोरी के लिए आरोपित किया गया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि नये कानून के तहत इन सभी के विरुद्ध धारा 129 बीएनएसएस के तहत कारवाई की ज���येगी.साथ ही सभी का नाम गुंडा पंजी में भी अंकित किया जायेगा. जबकि जिले से तड़ीपार करने की कारवाई भी की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >