बच्चे की मौत पर फरार टोटो चालक के विरुद्ध प्राथमिकी, तलाश में जुटी पुलिस

वी टू मॉल के समीप तेज रफ्तार टोटो की टक्कर से तीन वर्षीय बच्चे की मौत मामले में सदर थाना में टोटो चालक के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है.

बांका. शहर के वीर कुंवर सिंह मैदान के बगल स्थित वी टू मॉल के समीप तेज रफ्तार टोटो की टक्कर से तीन वर्षीय बच्चे की मौत मामले में सदर थाना में टोटो चालक के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है, जबकि पुलिस ने मौके से टोटो को जब्त करते हुए थाना ले गया था और फरार चालक की गिरफ्तारी को लेकर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है. मालूम हो कि शनिवार की शाम शहर स्थित वी टू मॉल के समीप तेज रफ्तार एक टोटो की टक्कर से गेड़ाटीकर निवासी अनुपलाल यादव के पुत्र अंकित कुमार का मौत हो गया था. घटना के बाद चालक टोटो को छाेड़कर फरार हो गया था. जिसके बाद मृतक की मां के बयान पर पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज की है. साथ ही रविवार की सुबह मृत बच्चे का शव पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने परिजन को सौंप दिया गया है. उधर घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. गांव में भी मातम का माहौल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >