बौंसी बाजार में अतिक्रमण व नो-एंट्री उल्लंघन से लगता है जाम

बौंसी-हंसडीहा नेशनल हाईवे स्थित बौंसी बाजार में इन दिनों प्रतिदिन जाम की समस्या आम हो गयी है.

बौंसी. बौंसी-हंसडीहा नेशनल हाईवे स्थित बौंसी बाजार में इन दिनों प्रतिदिन जाम की समस्या आम हो गयी है. सड़क अतिक्रमण, ठेला-खोमचा और ई-रिक्शा समेत अन्य वाहनों को सड़क पर ही खड़ा कर देने से यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गयी है. हालात ऐसे हैं कि खासकर हाट के दिनों में डैम रोड और मुख्य चौराहे पर जाम लगना सामान्य बात हो गयी है. जाम का असर सबसे अधिक स्कूली बच्चों और मरीजों पर पड़ रहा है. स्कूली बसें घंटों फंसी रहती हैं, वहीं एंबुलेंस चालकों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. कई बार मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचाना चुनौती बन जाता है. पैदल चलने वाले राहगीरों के लिए भी सड़क पार करना मुश्किल हो गया है. डैम रोड में प्रशासन द्वारा लगाये गये ‘नो एंट्री’ के निर्देशों का भी खुलेआम उल्लंघन हो रहा है. नियमों की अनदेखी और निगरानी की कमी के कारण स्थिति दिन-व-दिन बिगड़ती जा रही है. बुधवार को जाम की स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि नेशनल हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा. पुलिस प्रशासन के द्वारा धीरे-धीरे कर जाम को हटाया गया. स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते अतिक्रमण हटाने और यातायात नियंत्रण के ठोस कदम नहीं उठाया गया तो समस्या और विकराल हो सकती है. लोगों ने प्रशासन से नियमित जांच, अतिक्रमण हटाने और नो-एंट्री नियमों के सख्त पालन की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >