अमरपुर. थाना क्षेत्र के इंगलिश गांव में आपसी विवाद को लेकर एक युवक को पीटकर जख्मी कर दिया. जख्मी ऐतवारी मोहली का प्राथमिक उपचार रेफरल अस्पताल में किया गया. चिकित्सक ने युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए उन्हें बांका सदर अस्पताल रेफर कर दिया. जख्मी ने बताया कि गांव के ही संतोष मोहली शनिवार की सुबह नशे में धुत्त होकर जबरन उन्हें गाली-गलौज करने लगा. जिसका विरोध करने पर उन्होंने ईंट व पत्थर से हमला कर उन्हें जख्मी कर दिया. मामले को लेकर जख्मी ने थाना में लिखित आवेदन दिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
आपसी विवाद को ले युवक को पीटकर किया जख्मी, रेफर
थाना क्षेत्र के इंगलिश गांव में आपसी विवाद को लेकर एक युवक को पीटकर जख्मी कर दिया
