ई-रिक्शा की टक्कर से छात्र व चालक घायल

गुरुवार दोपहर वह साइकिल से ट्यूशन पढ़ने अमरपुर आ रहा था. इसी दौरान बंगाली टोला के समीप सामने से आ रहे एक ई-रिक्शा का चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और उसकी साइकिल में टक्कर मार दी.

अमरपुर.

अमरपुर-शाहकुंड मुख्य मार्ग पर गुरुवार को ई-रिक्शा की टक्कर में ट्यूशन पढ़ने जा रहा एक छात्र तथा ई-रिक्शा चालक घायल हो गया. घटना के बाद स्थानीय निवासी जर्मनी यादव ने मानवता का परिचय देते हुए दोनों घायलों को तत्काल रेफरल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सक डॉ. अमित कुमार शर्मा ने उनका प्राथमिक उपचार किया.

ट्यूशन पढ़ने जा रहा था छात्र

अस्पताल में इलाजरत घायल छात्र ने बताया कि वह महादेवपुर गांव निवासी गुंजन तांती का 18 वर्षीय पुत्र रौशन कुमार है. गुरुवार दोपहर वह साइकिल से ट्यूशन पढ़ने अमरपुर आ रहा था. इसी दौरान बंगाली टोला के समीप सामने से आ रहे एक ई-रिक्शा का चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और उसकी साइकिल में टक्कर मार दी.

दोनों घायलों का अस्पताल में हुआ इलाज

दुर्घटना में छात्र रौशन कुमार के साथ-साथ ई-रिक्शा चालक सिझुआ गांव निवासी प्रीतम दास भी घायल हो गया. घटना के बाद आसपास के लोगों की मदद से दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया.उपचार कर रहे चिकित्सक डॉ. अमित कुमार शर्मा ने बताया कि दोनों घायलों की स्थिति खतरे से बाहर है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vinod rao

विनोद राव प्रिंट माध्यम में 24 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के भागलपुर कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >