नशे में हुड़दंग मचा रहा शराबी गिरफ्तार

थाना क्षेत्र के लखपुरा चौक पर शराब के नशे में हुड़दंग मचा रहे एक शराबी को पुलिस ने गिरफ्तार किया

पंजवारा. थाना क्षेत्र के लखपुरा चौक पर शराब के नशे में हुड़दंग मचा रहे एक शराबी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. जिसकी पहचान लखपुरा निवासी मंतोष कुमार सिंह पिता कृष्ण देव प्रसाद सिंह के तौर पर है. जानकारी के अनुसार गुरुवार रात मंतोष लखपुरा चौक पर शराब के नशे में धुत होकर गाली-गलौज कर रहा था. जिसकी सूचना स्थानीय लोगों ने डायल 112 पर दी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर पंजवारा लाया. जहां मेडिकल जांच में शराब पीने की पुष्टि हुई. बता दें कि इसके पूर्व मंतोष कुमार सिंह को स्थानीय पुलिस द्वारा विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया जा चुका है. थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि गिरफ्तार शराबी को आर्थिक जुर्माना के लिए पुलिस अभिरक्षा में बांका न्यायालय भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By GOURAV KASHYAP

GOURAV KASHYAP is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >