नशे की हालत में शराबी गिरफ्तार

नशे की हालत में शराबी गिरफ्तार

बेलहर. थाना क्षेत्र के फुलहरा गांव से पुलिस ने शराब के नशे में हंगामा कर रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर आर्थिक जुर्माना भुगतान के लिए न्यायिक हिरासत में बांका भेज दिया. पुलिस को 112 पर सूचना मिली कि फुलहरा गांव में उमेश यादव शराब के नशे में हो हंगामा कर रहा है. इसके बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस ने उमेश यादव को पकड़कर थाना लायी. जहां ब्रेथएनालाइजर मशीन से जांच करने के बाद शराब की पुष्टि पाये जाने पर उसे आर्थिक जुर्माना भुगतान के लिए न्यायिक हिरासत में बांका भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhay Kumar

Abhay Kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >