एमडीए अभियान को ले बीसीसी की बैठक में घर-घर दवा खिलाने पर हुई चर्चा

प्रखंड मुख्यालय के सभागार में शनिवार को एमडीए (मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन) कार्यक्रम को लेकर ब्लॉक कोऑर्डिनेशन कमेटी की बैठक आयोजित हुई.

बांका/रजौन. प्रखंड मुख्यालय के सभागार में शनिवार को एमडीए (मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन) कार्यक्रम को लेकर ब्लॉक कोऑर्डिनेशन कमेटी की बैठक आयोजित हुई. प्रखंड प्रमुख रूबी कुमारी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में स्वास्थ्य विभाग, आइसीडीएस और पिरामल फाउंडेशन के प्रतिनिधियों ने भाग लिया. बैठक में आगामी अभियान की सफलता पर चर्चा करते हुए बताया गया कि अभियान 10 से 27 फरवरी 2026 तक चलेगा. इस अभियान के तहत आशा घर-घर जाकर लोगों को अपने सामने फाइलेरिया रोधी दवा का सेवन करायेंगी, जबकि 25 से 27 फरवरी तक विद्यालयों में शिविर लगाकर बच्चों को दवा खिलायी जायेगी. पिरामल फाउंडेशन के प्रतिनिधि सुमित कुमार सिंह ने बताया कि 11 फरवरी को प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र पर एक विशेष मेगा कैंप आयोजित किया जायेगा, जिसमें सभी जीविका से जुड़े लोगों को दवा खिलायी जायेगी. इस बैठक के दौरान रजौन सीएचसी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ ब्रजेश कुमार, स्वास्थ्य प्रबंधक अल्पना, बीसीएम विष्णुदेव कापरी सहित अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >