इंटक की बैठक में संगठन की मजबूती पर की गयी चर्चा

राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक, बांका के तत्वावधान में कामगार सूचना संहिता केंद्र के बैनर तले बौंसी नगर पंचायत के सफाई कर्मियों की बैठक आयोजित की गयी.

बौंसी. राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक, बांका के तत्वावधान में कामगार सूचना संहिता केंद्र के बैनर तले बौंसी नगर पंचायत के सफाई कर्मियों की बैठक आयोजित की गयी. शनिवार को आयोजित बैठक की अध्यक्षता इंटक के जिलाध्यक्ष विनय कुमार कपूरी ने की. इस दौरान सफाई कर्मियों को यूनियन की ओर से आइडी कार्ड वितरित किये गये. बैठक में संगठन की मजबूती और कर्मियों की समस्याओं पर चर्चा हुई. प्रमुख मांगों में सुरक्षा व्यवस्था, दुर्घटना बीमा, समय पर मजदूरी भुगतान तथा रविवार व सरकारी छुट्टियों में कार्य का अतिरिक्त भुगतान शामिल है. जिलाध्यक्ष ने बताया कि पूर्व में इन मांगों को लेकर समाहरणालय बांका में धरना देकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया था, जिस पर सकारात्मक आश्वासन मिला. कार्यक्रम में दिवाकर झा, मनोज कुमार, गौतम कुमार, पंकज कुमार, प्रवीण हरिजन समेत बड़ी संख्या में सफाई कर्मी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >