आपदा मित्र ने बकाया राशि व नियमित मानदेय को लेकर की बैठक

आपदा मित्र ने बकाया राशि व नियमित मानदेय को लेकर की बैठक

-अपनी आठ सूत्री मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम जिलाधिकारी को सौपे पत्र बांका राष्ट्रीय आपदा मित्र संगठन के बैनर तले जिला अंतर्गत सभी आपदा मित्र ने एक बैठक की. जिसमें सरकार द्वारा घोषित पांच लाख रुपया की बीमा राशि को लागू करते हुए बीमा राशि 20 लाख रुपया करने, सभी आपदा मित्रों एवं सखियों को सरकारी आपदा कर्मचारी घोषित करने, स्वास्थ्य बीमा, ई एस आई, पीएफ, रिटायरमेंट सहित अन्य सुविधाएं देने को लेकर एक मांग पत्र मुख्यमंत्री के नाम जिलाधिकारी के साथ-साथ स्थानीय विधायक को दी है. संगठन के जिलाध्यक्ष हिमांशु कुमार व संचालन आपदा मित्र पुरुषोत्तम कुमार, निरंजन कुमार, अमित कुमार सिंह,संजित शर्मा, शत्रुघ्न कुमार, प्रिंस कुमार, मोहित कुमार ,परदेसी दास ,मुन्ना कुमार ,दिलीप देव, आदित्य, ऋतुराज, कुंदन यादव, दिनेश, प्रीतम, छोटू ठाकुर, बाल गोविंद सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >