तिलडीहा दुर्गा मंदिर में श्रद्धालुओं ने दी 2145 बलि

तिलडीहा दुर्गा मंदिर में श्रद्धालुओं ने दी 2145 बलि

शंभुगंज शंभुगंज प्रखंड क्षेत्र के हरिवंशपुर तिलडीहा दुर्गा मंदिर में शुक्रवार को पाठा बलि का आयोजन किया गया. पाठा बलि को लेकर प्रशासन के द्वारा वेरीकेटिंग की व्यवस्था की गयी थी. जिसमें श्रद्धालु कतारबद्ध होकर पहले आओ और पहले बलि दिलाओ का नियम रखा था. जिसके कारण हरिवंशपुर तिलडीहा दुर्गा मंदिर परिसर में बनाये गये वेरीकेटिंग में शुक्रवार की सुबह 5 बजे से ही श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गयी और कतार में खड़े हो गये. श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने के लिये पुलिस पदाधिकारी से लेकर बीडीओ नीतीश कुमार, सीओ जुगनू रानी सहित पर्याप्त संख्या में पुलिस बल के जवान मंदिर परिसर में मशक्कत करते रहे. इस दौरान सुबह 7 बजे से शुरू हुई पाठा बलि का आयोजन दोपहर 2 बजे तक चलता रहा. जहां कुल 2145 श्रद्धालुओं ने पाठा की बलि चढ़ायी. सीओ जुगनू रानी ने बताया कि पाठा बलि आयोजन के पूर्व श्रद्धालु प्रति पाठा 150 रुपए की दर से संकल्प शुल्क रसीद काटते रहे. जिससे शुक्रवार को पाठा बलि के आयोजन से तिलडीहा दुर्गा मंदिर में कुल 32000 की आय हुई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >