धनकुंडनाथ शिव मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 50 हजार श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

Sawan First Somwari : सावन की पहली सोमवारी पर धनकुंडनाथ शिव मंदिर में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा. करीब 50 हजार श्रद्धालुओं ने बाबा धनकुंडनाथ के कामना लिंग पर जलाभिषेक कर परिवार की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की. इस दौरान पुलिस और मंदिर कमेटी ने सुरक्षा व्यवस्था संभाली.

Sawan First Somwari : सावन की पहली सोमवारी को लेकर सोमवार की अहले सुबह से ही धनकुंडनाथ शिव मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई थीं. महिला, पुरुष, युवा और बुजुर्ग बड़ी संख्या में मंदिर पहुंचे और विधि-विधान के साथ भगवान शिव का जलाभिषेक किया. पूरे मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा और हर-हर महादेव के जयघोष से वातावरण शिवमय हो गया.

कामना लिंग पर जलाभिषेक कर मांगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद

करीब 50 हजार श्रद्धालुओं ने बाबा धनकुंडनाथ के कामना लिंग पर गंगाजल और पवित्र जल अर्पित कर परिवार की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की. श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ की विशेष पूजा-अर्चना कर मनोकामना पूर्ण होने की प्रार्थना की. दिनभर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ बनी रही.

सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद रही पुलिस, सक्रिय दिखी मंदिर कमेटी

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए धनकुंड पुलिस पूरे दिन सुरक्षा व्यवस्था में चौकस रही. मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में पुलिसकर्मी तैनात रहे, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो. वहीं मंदिर कमेटी के सदस्य भी पूरे समय कैंप कर व्यवस्थाओं की निगरानी करते रहे और दर्शन-पूजन को सुचारु बनाए रखने में जुटे रहे.

क्षेत्र के अन्य शिवालयों में भी गूंजे शिवभक्ति के स्वर

धनकुंडनाथ शिव मंदिर के अलावा श्रीपाथर, पटवा, कुरमा, बटसार, अस्सी और गौरा सहित क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों में भी श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की पूजा-अर्चना की. पूरे क्षेत्र में धार्मिक उल्लास का माहौल देखने को मिला और मंदिरों में दिनभर भक्तों का तांता लगा रहा.

बाजारों में भी दिखी सावन की रौनक

सावन की पहली सोमवारी को लेकर धोरैया और आसपास के बाजारों में भी विशेष चहल-पहल देखने को मिली. पूजा सामग्री, फूल-माला, बेलपत्र, प्रसाद और अन्य धार्मिक वस्तुओं की दुकानों पर श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही. धार्मिक उत्साह के बीच पूरे क्षेत्र में त्योहार जैसा माहौल बना रहा.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pradeep Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >