घरेलू विवाद से परेशान विवाहिता ने खाया जहर, गंभीर हालत में मायागंज रेफर

Poison Consumption : मानसिक तनाव के बीच महिला ने कीटनाशक दवा खाई, रेफरल अस्पताल से भागलपुर रेफर

अमरपुर (बांका) से प्रीतम कुमार की रिपोर्ट

Poison Consumption : बांका जिले के अमरपुर नगर पंचायत के वार्ड संख्या 11 स्थित विदनचक मोहल्ले में घरेलू विवाद से परेशान एक विवाहिता ने कीटनाशक दवा खाकर आत्महत्या का प्रयास किया. गंभीर हालत में परिजनों ने उसे रेफरल अस्पताल अमरपुर पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया.

घरेलू विवाद के बाद उठाया कदम

जानकारी के अनुसार, विदनचक निवासी पच्चु मंडल की 30 वर्षीय पत्नी सोनी कुमारी पिछले कुछ दिनों से घरेलू विवाद के कारण मानसिक तनाव में थी. शनिवार को उसने घर में रखी फसल में इस्तेमाल होने वाली कीटनाशक दवा खा ली.

उल्टी होने पर परिजनों को हुई जानकारी

Poison Consumption : जहर खाने के कुछ देर बाद महिला की तबीयत बिगड़ने लगी और उसे उल्टी होने लगी. परिजनों ने पूछताछ की तो उसने कीटनाशक दवा खाने की जानकारी दी. इसके बाद आनन-फानन में उसे रेफरल अस्पताल अमरपुर ले जाया गया.

मायागंज अस्पताल किया गया रेफर

रेफरल अस्पताल में मौजूद चिकित्सक डॉ. पंकज कुमार ने महिला का प्राथमिक उपचार किया. हालत गंभीर होने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया. चिकित्सकों के अनुसार महिला की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है.

ALSO READ: अल्ट्रासाउंड सेवा रही बंद, ऑनकॉल ड्यूटी पर रहेंगी महिला चिकित्सक

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pintu Pranav

प्रभात खबर में कंटेंट राइटर, जिन्हें डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 5 साल से ज़्यादा का अनुभव है. न्यूज़ राइटिंग, कंटेंट क्रिएशन, कॉपी एडिटिंग, हेडलाइन राइटिंग और फ़ैक्ट-चेकिंग में अनुभवी. कृषि, वन और पर्यावरण, शिक्षा, राजनीति, टेलीकम्युनिकेशन, धर्म और आध्यात्मिक मामले, सामाजिक मुद्दे, NGO और संस्थान, सरकारी कामकाज और समसामयिक मामलों जैसे कई विषयों पर काम किया है. संपादकीय मानकों और न्यूज़रूम की कार्यक्षमता को बनाए रखते हुए सटीक, प्रभावशाली और पाठकों पर केंद्रित पत्रकारिता करने के लिए प्रतिबद्ध है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >