रांची-गोड्डा एक्सप्रेस में बढ़ेंगे अतिरिक्त कोच, यात्रियों को मिलेगी राहत

बढ़ती भीड़ और आरक्षित सीटों की मांग को देखते हुए रेलवे ने रांची-गोड्डा-रांची एक्सप्रेस की दो ट्रेनों में अतिरिक्त कोच स्थायी रूप से जोड़ने का फैसला किया है

बौसी .

बौसी. मंदार हिल स्टेशन से रांची और गोड्डा की यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. बढ़ती यात्री संख्या और आरक्षित सीटों की मांग को देखते हुए रेलवे ने रांची-गोड्डा-रांची एक्सप्रेस की दो ट्रेनों में स्थायी रूप से अतिरिक्त कोच जोड़ने का निर्णय लिया है. इससे यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलने में आसानी होगी और यात्रा अधिक सुविधाजनक बनेगी.

18603/18604 एक्सप्रेस में जुड़ेंगे चार अतिरिक्त कोच

रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार, ट्रेन संख्या 18603/18604 रांची-गोड्डा-रांची एक्सप्रेस में तीन एसी थ्री-टियर और एक स्लीपर कोच स्थायी रूप से जोड़े जाएंगे. यह व्यवस्था रांची से 6 जून तथा गोड्डा से 7 जून से लागू होगी. अतिरिक्त कोच जुड़ने के बाद ट्रेन 17 की बजाय 21 डिब्बों के साथ संचालित होगी. वहीं ट्रेन संख्या 18619/18620 रांची-गोड्डा-रांची एक्सप्रेस में दो अतिरिक्त एसी थ्री-टियर कोच लगाए जाएंगे. यह नई व्यवस्था रांची से 5 जून और गोड्डा से 6 जून से प्रभावी होगी. इसके बाद इस ट्रेन में कुल 22 कोच हो जाएंगे, जबकि वर्तमान में यह 20 कोचों के साथ चल रही है. यह ट्रेन मंदार हिल और बाराहाट स्टेशन होकर अपने गंतव्य तक पहुंचती है.

यात्रियों को मिलेगा अधिक आरक्षण का लाभ

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, अतिरिक्त कोच जुड़ने से आरक्षित सीटों की संख्या में बढ़ोतरी होगी, जिससे यात्रियों को टिकट उपलब्धता में राहत मिलेगी. खासकर छुट्टियों और त्योहारों के दौरान बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए यह निर्णय यात्रियों के लिए काफी लाभदायक साबित होगा. रेलवे को उम्मीद है कि इस पहल से यात्रा अनुभव और बेहतर होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VINOD RAO

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >