बीएसएफ जवान ने फ्लैग मार्च के साथ किया एरिया डोमिनेशन

बिहार विधानसभा चुनाव के बीच छठ पर्व को शांतिपूर्ण व भयमुक्त विधि व्यवस्था माहौल बनाये रखने के लिए शुक्रवार को बीएसएफ के जवानों ने फ्लैग मार्च करते हुए एरिया डोमिनेशन किया.

बेलहर. बिहार विधानसभा चुनाव के बीच छठ पर्व को शांतिपूर्ण व भयमुक्त विधि व्यवस्था माहौल बनाये रखने के लिए शुक्रवार को बीएसएफ के जवानों ने फ्लैग मार्च करते हुए एरिया डोमिनेशन किया. बांका एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा के निर्देश पर थानाध्यक्ष राजकुमार प्रसाद के नेतृत्व में बीएसएफ जवान ने बेलहर बाजार, साहबगंज बाजार के साथ-साथ साहबगंज, धौरी एवं बहोरना पंचायत के खरबा, डूब्बा, जोरीपार, धौरी, नागेल, विशनपुर आदि दर्जनों गांव एवं नदी घाटों में फ्लैग मार्च करते हुए एरिया डोमिनेशन किया. इस क्रम में वाहन जांच के साथ-साथ संदिग्ध स्थानों पर छापेमारी व निरीक्षण भी किया गया. इस मौके पर बीएसएफ इंस्पेक्टर मूलाराम पूनियां, सब इंस्पेक्टर नरेश सैनी, बेलहर थाना के पुअनि आदित्य कुमार, पीटीसी संजय कुमार के अलावे जवान शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhay kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >