पनियानाथ महादेव मंदिर से कांसे का घंटा चोरी, जांच में जुटी पुलिस

नगर पंचायत के वार्ड 10 स्थित बाबा पनियानाथ महादेव मंदिर में एक बार फिर मुख्य द्वार पर लगे करीब 25 किलो कांसे के घंटा की चोरी हो गयी

अमरपुर. नगर पंचायत के वार्ड 10 स्थित बाबा पनियानाथ महादेव मंदिर में एक बार फिर मुख्य द्वार पर लगे करीब 25 किलो कांसे के घंटा की चोरी हो गयी. मामले को लेकर मंदिर के पुजारी गोपाल साह ने बताया कि रोजाना की भांति वह शनिवार की अहले सुबह करीब चार बजे मंदिर की साफ-सफाई करने पनियानाथ मंदिर आया तो देखा कि मंदिर के मुख्य द्वार पर लगे 25 किलो कांसे का घंटा गायब है. उन्होंने तत्काल इसकी सूचना मंदिर समिति के अध्यक्ष मुकेश कुमार उर्फ डबलु भगत को दिया. सूचना मिलते ही मंदिर समिति के अध्यक्ष अन्य श्रद्धालुओं के साथ मंदिर परिसर पहुंच कर मामले की छानबीन की व घटना की सूचना मंदिर के पुजारी के जरिये डायल 112 की पुलिस को दी. सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस की टीम मंदिर परिसर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गयी. उधर थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जायेगा. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >