बौंसी की चार पंचायतों में आज विशेष सहयोग शिविर, डीएम खुद सुनेंगे ग्रामीणों की समस्याएं

Bounsi प्रखंड की चार पंचायतों में विशेष सहयोग शिविर का आयोजन हो रहा है. जिला प्रशासन की पहल पर, DM और जिला पंचायती राज पदाधिकारी स्वयं ग्रामीणों की समस्याओं को सुनेंगे और सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाएंगे.

Bounsi Special Camp: बौंसी प्रखंड के चार पंचायतों में मंगलवार को विशेष सहयोग शिविर का आयोजन किया जाएगा. जिला प्रशासन की पहल पर आयोजित इस शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान करना तथा सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाना है. शिविर दो पालियों में आयोजित होंगे, जहां जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी स्वयं मौजूद रहेंगे.

दो पालियों में लगेगा सहयोग शिविर

जारी कार्यक्रम के अनुसार प्रथम पाली में सुबह 10 बजे से कुड़रो और सिकंदरपुर पंचायत में सहयोग शिविर आयोजित होगा. वहीं दूसरी पाली में दोपहर 2 बजे से सरूआ और सांपडर पंचायत में शिविर लगाया जाएगा. सभी शिविर संबंधित पंचायत सरकार भवन अथवा पंचायत भवन में आयोजित किए जाएंगे.

डीएम और जिला पंचायती राज पदाधिकारी करेंगे अध्यक्षता

प्रशासनिक कार्यक्रम के अनुसार कुड़रो और सरूआ पंचायत में आयोजित शिविर की अध्यक्षता जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल करेंगे. वहीं सिकंदरपुर और सांपडर पंचायत में जिला पंचायती राज पदाधिकारी रवि प्रकाश गौतम मौजूद रहकर ग्रामीणों की शिकायतें सुनेंगे और संबंधित विभागों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश देंगे.

इन समस्याओं की होगी सुनवाई

प्रखंड विकास पदाधिकारी हर्ष पराशर ने बताया कि शिविर में राजस्व, भूमि विवाद, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, राशन कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना, पेयजल, बिजली, जाति, आय एवं आवासीय प्रमाण-पत्र सहित विभिन्न विभागों से जुड़े मामलों की सुनवाई की जाएगी. साथ ही पात्र लाभुकों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने और लंबित आवेदनों के शीघ्र निष्पादन का प्रयास किया जाएगा.

ग्रामीणों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील

Bounsi Special Camp: प्रखंड विकास पदाधिकारी ने क्षेत्र के सभी ग्रामीणों से निर्धारित समय पर अपनी समस्याओं एवं आवश्यक दस्तावेजों के साथ संबंधित पंचायत सरकार भवन पहुंचने की अपील की है. उन्होंने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाएं उपलब्ध कराकर लोगों की समस्याओं का प्रभावी और समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By संजीव कुमार

संजीव कुमार पाठक प्रिंट माध्यम में 18 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. बौंसी (बांका) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >