नॉन-बेलेबल वारंटी के आरोपी प्रदीप यादव गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

बौंसी, ( बांका ) से संजीव पाठक की रिपोर्ट : बौंसी थाना पुलिस ने न्यायालय से जारी नॉन-बेलेबल वारंटी के एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. इस संबंध में जानकारी देते हुए बौसी थानाध्यक्ष पंकज कुमार झा ने बताया कि भीखनपुर गांव निवासी विजय यादव के पुत्र प्रदीप यादव के विरुद्ध न्यायालय से […]

बौंसी, ( बांका ) से संजीव पाठक की रिपोर्ट :

बौंसी थाना पुलिस ने न्यायालय से जारी नॉन-बेलेबल वारंटी के एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. इस संबंध में जानकारी देते हुए बौसी थानाध्यक्ष पंकज कुमार झा ने बताया कि भीखनपुर गांव निवासी विजय यादव के पुत्र प्रदीप यादव के विरुद्ध न्यायालय से नॉन-बेलेबल वारंट जारी किया गया था.थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस लगातार प्रयासरत थी.

इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि प्रदीप यादव अपने घर पर मौजूद है. सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए भीखनपुर गांव स्थित उसके आवास पर छापेमारी की और उसे गिरफ्तार कर लिया.


गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई. इसके उपरांत आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजते हुए जेल रवाना कर दिया गया. पुलिस ने कहा कि न्यायालय से जारी वारंटों के निष्पादन को लेकर अभियान जारी है तथा फरार वारंटियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: AMIT KR SINHA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More