तीन दिनों से लापता युवती का शव कुंआ से बरामद

तीन दिनों से लापता युवती का शव कुंआ से बरामद

-मां की डांट-फटकार से नाराज थी युवती, घर के समीप कुएं में मिली लाश कटोरिया आनंदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पूर्वी कटसकरा पंचायत के मंझलाडीह गांव में तीन दिनों से लापता युवती का शव रविवार को कुआं से बरामद हुआ है. मृतका की पहचान कुंजल यादव की 17वर्षीया पुत्री चांदनी कुमारी के रूप में हुई है. मां की डांट-फटकार के बाद से नाराज युवती चांदनी कुमारी लापता थी. घर के समीप स्थित कुआं में रविवार को युवती का शव तैरता हुआ देखा गया. परिजनों में कोहराम मच गया. सूचना पर पहुंची आनंदपुर थाना की पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया. पहले फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर वैज्ञानिक तरीका से अनुसंधान किया. कई साक्ष्य भी जुटाए. मृत युवती के पिता व भाई मजदूरी करने कोलकाता गए हुए हैं. घर पर मां गूंजा देवी व अन्य तीन बहनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा. आनंदपुर थानाध्यक्ष विनोद कुमार व सअनि हरेंद्र सिंह ने पीडित परिजनों से घटना की विस्तृत जानकारी भी ली.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEEPAK KUMAR CHOUDHARY

DEEPAK KUMAR CHOUDHARY is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >