जैव विविधता प्रबंधन समिति की हुई बैठक

जैव विविधता प्रबंधन समिति की हुई बैठक

बौंसी. प्रखंड क्षेत्र के तेलिया कुरा गांव में गुरुवार को जैव विविधता प्रबंधन समिति की आम बैठक की गयी. इसकी अध्यक्षता मुखिया पूजा मुर्मू ने की. बिहार राज्य जैव विविधता पर्षद पटना के अध्यक्ष भारत ज्योति और सचिव एस चंद्रशेखर के निर्देश पर बैठक में जैव विविधता पर्षद पटना से आये कार्य दल के डॉक्टर जयकुमार, विनोद कुमार शर्मा और प्रभात कुमार भगत के द्वारा जैव विविधता के उन्नयन एवं संरक्षण के बारे में आम लोगों को जानकारी दी गयी. बैठक में जैव विविधता क्यों महत्वपूर्ण है, इसकी जानकारी भी दी गयी. इस मौके पर सोमलाल टुडू, घनश्याम यादव, पूरनलाल टुड्डू, अविनाश हेंब्रम, राजाराम यादव, संजय यादव, अनिरुद्ध यादव, मनोज यादव, बालेश्वर यादव, चंदन कुमार, सुरेश बेसरा सहित भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >