स्कार्पियो की टक्कर से बाइक चालक जख्मी

प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत घोड़बहियार पंचायत के वार्ड सदस्य नामांकन यात्रा की वाहन से दुर्घटनाग्रस्त होकर बुरी तरह से जख्मी हो गया.

बेलहर. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत घोड़बहियार पंचायत के वार्ड सदस्य नामांकन यात्रा की वाहन से दुर्घटनाग्रस्त होकर बुरी तरह से जख्मी हो गया. जिसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. बताया जा रहा है कि मटिहानी से साहबगंज जा रहे वार्ड सदस्य निरंजन कुमार पंडित को देवघर-सुल्तानगंज मुख्य मार्ग कैलाश विवाह भवन वीरगांव के समीप विधायक मनोज यादव के नामांकन से बिज्जीखरवा स्थित सभा में आ रही एक स्कॉर्पियो ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वार्ड सदस्य बाइक से गिरकर जख्मी हो गये. जिसके बाद स्थानीय लोगों के द्वारा उन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhay Kumar

Abhay Kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >