करझौंसा चौक पर कार की टक्कर से बाइक सवार तीन लोग घायल

जख्मी बाइक चालक को बेहतर इलाज के लिए देवघर रेफर किया गया है

-धानवरण से कटोरिया आ रहे थे बाइक सवार, अनियंत्रित कार ने मारी टक्कर कटोरिया. कटोरिया-बांका मुख्य सड़क मार्ग पर करझौंसा चौक पर सोमवार को अनियंत्रित कार व बाइक के बीच टक्कर हो गयी. जिससे बाइक पर सवार तीन लोग बुरी तरह से जख्मी हो गये. जिसमें जख्मी बाइक चालक को बेहतर इलाज के लिए देवघर रेफर किया गया है. दुर्घटना में घायल हुए लोगों में धानवरण गांव निवासी महेंद्र राय का पुत्र सह बाइक चालक हरकू कुमार, उसकी मां सुमित्रा देवी व ममेरा भाई गणेश कुमार शामिल हैं. जख्मी बाइक चालक के एक पैर की हड्डी बुरी तरह से टूट गयी है. प्राप्त जानकारी के अनुसार हरकू राय अपनी मां व ममेरा भाई के साथ बाइक द्वारा धानवरण गांव से कटोरिया की तरफ आ रहा था. तभी अनियंत्रित कार ने सठियारी की तरफ तेज गति में मोड़ने के दौरान बाइक में टक्कर मार दी. जिससे बाइक सवार तीनों लोग घायल हो गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >