मॉल के बाहर खड़ी बाइक की चोरी, थाने में दिया आवेदन

शहर के बस स्टैंड के समीप अवस्थित मॉल के बाहर खड़ी बाइक की चोरी हो जाने का मामला सामने आया है.

अमरपुर. शहर के बस स्टैंड के समीप अवस्थित मॉल के बाहर खड़ी बाइक की चोरी हो जाने का मामला सामने आया है. मामले को लेकर पीड़ित छात्र नगर पंचायत के वार्ड 14 महमदपुर निवासी सोनू कुमार ने बताया कि रोजाना की भांति मंगलवार को वह अपने पिता राजकुमार साह की बाइक लेकर बस स्टैंड के समीप अवस्थित मॉल के बेसमेंट अध्यन लाइब्रेरी में पढ़ने आया था. बाइक मॉल के बाहर खड़ी कर वह पढ़ाई करने अंदर चला गया. थोड़ी देर के बाद जब वह वापस आया तो देखा कि बाइक गायब हो चुकी है. जिसके बाद छात्र ने बाइक की काफी खोजबीन की, लेकिन कुछ भी पता नहीं चला. मॉल के समीप लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगालने के बाद देखा कि एक युवक बाइक के पास संदिग्ध अवस्था में खड़ा है. युवक ने अपने मुंह पर तौलिया बंधे रहने के कारण युवक की पहचान नहीं हो पायी है. मामले को लेकर पीड़ित छात्र ने थाने में लिखित आवेदन दिया है. पुलिस ने बताया कि मामले का आवेदन प्राप्त हुआ है. मॉल के समीप लगे सीसीटीवी फूटेज को खंगाला जा रहा है. जल्द ही बाइक चोर की पहचान पर उसे गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >