तरपतिया में बोलेरो व ऑटो से बाइक की हुई टक्कर, दो युवक घायल

जख्मी युवकों का रेफरल अस्पताल में कराया गया प्राथमिक उपचार

-जख्मी युवकों का रेफरल अस्पताल में कराया गया प्राथमिक उपचार कटोरिया. कटोरिया-सुल्तानगंज मुख्य सड़क मार्ग पर कटोरिया थाना अंतर्गत तरपतिया के समीप गुरुवार की दोपहर बोलेरो व ऑटो से बाइक की टक्कर हो गयी. जिससे बाइक पर सवार दो युवक बुरी तरह से जख्मी हो गये. जख्मी युवकों को स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा एसडी मंडल, डा विनोद कुमार व डा मुकेश कुमार ने प्राथमिक उपचार किया. घायल युवकों में सुईया थाना क्षेत्र के डुमरडीहा गांव निवासी मोही दास का पुत्र राजू दास (21वर्ष) व ब्रम्हदेव दास का पुत्र बबलू दास (19वर्ष) शामिल हैं. प्राप्त जानकारी के अनुसार बाइक सवार दोनों युवक अपने गांव मोहनडीह से बाइक द्वारा कटोरिया बाजार आ रहे थे. तरपतिया के समीप बाइक में पहले बोलेरो ने टक्कर मार दी. झटके से बचने के दौरान चालक ने संतुलन खो दिया, फिर बाइक की एक ऑटो से भी टक्कर हो गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >