Bihar News: बिहार के बांका में खेल रहे तीन बच्चे पलभर में हो गए गायब, घटना का पता चला तो…

Bihar News: बिहार के बांका में खेल रहे तीन बच्चे पलभर में हो गए गायब. जब लोगों की नजर पड़ी तब तक तीनों बच्चे पोखर में डूब गए.

Bihar News: बिहार के बांका से बड़ी खबर सामने आ रही है, इस घटना को सुनते ही हर किसी की सांसे थोड़ी देर के लिए थम जा रही है. बांका में तीन छोटे-छोटे बच्चे खेल रहे थे, वहां पर मौजूद लोगों की नजर से पल भी में गायब हो गए. इसी दौरान बच्चों की चीखने चिल्लाने की आवाज आई. बच्चो की आवाज सुनकर जब लोग दौड़े तो देखा कि तीन बच्चे पोखर में डूब रहे है. हालांकि ग्रामीण एक बच्चे को निकाल पाने में सफल रहे, लेकिन दो बच्चे देखते देखते पोखर में डूब गए. जिससे सगे भाई व बहन की मौत हो गयी.

पोखर में डूबने से भाई-बहन की हुई मौत

यह घटना बांका जिले के कटोरिया थाना क्षेत्र के बड़वासिनी पंचायत अंतर्गत कला-फूलवरिया गांव है, जहां पर पोखर में खेलने के दौरान तीन छोटे-छोटे बच्चे डूब गये. मृतकों में कला-फूलवरिया गांव निवासी भैरो यादव के पुत्र अंकुश कुमार यादव (8वर्ष) व पुत्री प्रीति कुमारी (6वर्ष) शामिल हैं. घटना को लेकर पीड़ित परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. ग्रामीणों के अनुसार तीनों बच्चे फूल तोड़कर पोखर में घुस कर उसे विसर्जित करते हुए खेल रहे थे, इसी क्रम में तीनों गहरे पानी में डूब गये. काफी मशक्कत से खेमन यादव की पुत्री बबली कुमारी को सुरक्षित बाहर निकाला गया.

Also Read: Bihar Land Survey: बिहार भूमि सर्वे का काम टला! भूमि सुधार मंत्री ने रैयतों को दी बड़ी राहत

घटना की सूचना पर पहुंचे बांका सांसद और कटोरिया विधायक

घटना की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस द्वारा दोनों बच्चों को रेफरल अस्पताल लाया गया. जहां प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ एसडी मंडल, डॉ विनोद कुमार व डॉ मुकेश कुमार ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया. इधर कटोरिया थाना के अवर निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह व रितेश कुमार सिंह ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया. वहीं घटना की सूचना पर बांका सांसद गिरिधारी यादव व कटोरिया विधायक डॉ निक्की हैंब्रम भी रेफरल अस्पताल पहुंचे. उन्होंने घटना पर दुख जताते हुए पीड़ित परिजनों को सांत्वना भी दी. बतादें कि इससे पहले 10 सितंबर को आनंदपुर थाना क्षेत्र के बेहरार गांव में करमा पर्व के दौरान पोखर में स्नान करने के क्रम में चार बच्चियों के डूबने से मौत हो गयी थी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Radheshyam kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >