Bihar News: बांका. बांका शहर के होटल फूड प्लाजा के मालिक मंटू चौधरी (45) की संदेहास्पद मौत हो गयी है. मंटू चौधरी का शव गुरुवार की सुबह बरामद किया गया है. उनका शव उनके बंद घर में ही पंखे से लटका मिला है. मंटू चौधरी के परिजनों ने बताया कि बुधवार को सभी परिजन एक रिश्तेदार की शादी में बांका से बाहर गए थे. मंटू चौधरी घर में अकेले थे. गुरुवार की सुबह जब घर का दरवाजा बंद मिला तो लोगों को चिंता हुई. लोगों ने जब दरवाजा तोड़कर देखा गया तो मंटू चौधरी का शव पंखे से लटका पाया. घटना की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची तथा शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया. एसडीपीओ विपिन बिहारी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है. अब तक मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है.
Bihar News: बिहार में कारोबारी की संदेहास्पद मौत, पंखे से लटकता मिला शव

सांकेतिक तस्वीर
Copied link
Bihar News: मंटू चौधरी का शव गुरुवार की सुबह बरामद किया गया है. उनका शव उनके बंद घर में ही पंखे से लटका मिला है. अब तक मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है.