सरस्वती मेला मैदान में शतचंडी महायज्ञ को ले किया भूमि पूजन व ध्वजारोहण

प्रखंड के सरस्वती मेला मैदान कुर्मा परिसर में आगामी 22 से 30 मार्च तक आयोजित होने वाले सतचंडी महायज्ञ को लेकर शुक्रवार को भूमि पूजन तथा ध्वजारोहण का कार्य संपन्न हुआ.

धोरैया. प्रखंड के सरस्वती मेला मैदान कुर्मा परिसर में आगामी 22 से 30 मार्च तक आयोजित होने वाले सतचंडी महायज्ञ को लेकर शुक्रवार को भूमि पूजन तथा ध्वजारोहण का कार्य संपन्न हुआ. संस्थापक राजेश कुमार पिंटू ने बताया कि गुरुधाम बौंसी के पंडित शुभम शास्त्री द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन तथा ध्वजारोहण का कार्य संपन्न किया गया. मौके पर यजमान के रूप में शिवचरण साह, मुन्ना साह, प्रमोद सिंह, हेमकांत मंडल, संजीव कुमार, श्रवण साह आदि मौजूद रहे. बताया गया की 22 मार्च को कलश शोभा यात्रा के साथ-साथ शतचंडी महायज्ञ का आगाज होगा. मौके पर अध्यक्ष एवं हेमकांत मंडल, उपाध्यक्ष विशाल कुमार मोदी, सचिव उदय साह, प्रेमचंद मोदी, श्याम साह, पपलू महोली सहित अन्य मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >