पंजवारा. औरैया पंचायत के बिरनगढ़ गांव में आयोजित शिव महापुराण कथा में फारबिसगंज के भाजपा विधायक विद्यासागर केसरी उर्फ मंचन केसरी ने शिरकत की. श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भागवत कथा का श्रवण आत्मिक संतुष्टि, मानसिक शांति और जीवन में सच्चे सुख का मार्ग दिखाता है. विधायक ने वृंदावन से पधारे प्रसिद्ध कथावाचक श्री बालक दास जी महाराज से आशीर्वाद लिया और कहा कि भागवत कथा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि यह समर्पण, सत्य और आत्मकल्याण का मार्ग है. यह जीवन की व्यथाओं को हरकर घर-परिवार में सुख, समृद्धि और आनंद भरने वाली है. यह कथा पारस की तरह है, जो लोहे को भी सोना बना देती है. कार्यक्रम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और पूरे गांव का वातावरण भक्तिमय हो उठा. कथा पंडाल में श्रद्धा और भक्ति का संगम देखने को मिला. इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता व क्षेत्रीय प्रभारी मनीष पांडे, भाजपा जिला उपाध्यक्ष हीरालाल मंडल, जिला महामंत्री सुभाष साह, पूर्व मुखिया मुन्ना सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष अविनाश सिंह, दिवाकर सिंह, आशीष सिंह, उमेश यादव, विवेकानंद सिंह, नीरज सिंह सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे. कथा के दौरान श्रद्धालुओं ने भागवत के महत्व को समझा और साधु-संतों से प्रेरणा लेकर जीवन में आध्यात्मिक मार्ग पर चलने का संकल्प लिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
