बीइओ ने मोचनावरण व तेलंगवा स्कूल का किया औचक निरीक्षण

कटोरिया प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मनोज मिश्र ने मोचनावरण और तेलंगवा स्कूलों का औचक निरीक्षण कर पठन-पाठन और स्वच्छता व्यवस्था का जायजा लिया।

बीएएन 109 स्कूल का निरीक्षण करते बीईओ मनोज मिश्र कटोरिया (बांका). प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मनोज मिश्र ने गुरुवार को तरगच्छा पंचायत अंतर्गत प्रोन्नत मध्य विद्यालय मोचनावरण एवं डोमसरणी पंचायत अंतर्गत प्रोन्नत मध्य विद्यालय तेलंगवा का औचक निरीक्षण किया. इस क्रम में बीईओ ने पठन-पाठन व्यवस्था, शिक्षक व छात्र-छात्राओं की उपस्थिति, एमडीएम संचालन, साफ-सफाई सहित कई बिंदुओं पर जांच की. साथ ही विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं शिक्षकों को कई दिशा-निर्देश भी दिए. बीईओ ने संचालित कक्षा में पहुंचकर छात्र-छात्राओं से उनकी पढाई-लिखाई से संबंधित कई प्रश्न भी पूछे. साथ ही शैक्षणिक प्रगति का आकलन भी किया. उन्होंने विद्यालय कैंपस एवं कक्षाओं में स्वच्छता बनाए रखने को लेकर भी कई निर्देश दिए.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Deepak kumar choudhary

दीपक चौधरी प्रिंट माध्यम में 23 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. कटोरिया (बांका) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >