प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम के अंतिम दिन मंदिर प्रांगण में सौंदर्यीकरण कार्य का शुभारंभ

प्रखंड क्षेत्र के दुर्गापुर गांव स्थित नवनिर्मित राधा-कृष्ण व हनुमान मंदिर के प्रांगण में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के अंतिम दिन शनिवार को सौंदर्यीकरण कार्य प्रारंभ कर दिया गया

बांका/रजौन. प्रखंड क्षेत्र के दुर्गापुर गांव स्थित नवनिर्मित राधा-कृष्ण व हनुमान मंदिर के प्रांगण में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के अंतिम दिन शनिवार को सौंदर्यीकरण कार्य प्रारंभ कर दिया गया. अनुष्ठान के अंतिम दिन दुर्गापुर शिव मंदिर प्रांगण में पेवर ब्लॉक, नाला निर्माण व सौंदर्यीकरण कार्य का शुभारंभ स्थानीय विधायक मनीष कुमार ने किया. यह कार्य शकहारा पंचायत की मुखिया आरती देवी के फंड से कराया जा रहा है. उद्घाटन के दौरान जदयू प्रखंड अध्यक्ष अंजनी चौधरी, नवादा-खरौनी पंचायत की मुखिया आरती देवी, मुखिया प्रतिनिधि दयाशंकर सिंह, प्रखंड मुखिया संघ सचिव प्रवीण कुमार सिंह, राजेश्वर सिंह, जदयू के कहलगांव विधानसभा प्रभारी मनोज सिंह, राजेश सिंह, मुख्य यजमान निर्मल कुमार, रिंकू कुमार सिंह, डॉ. बीरेन्द्र कुमार सिंह, बिनय सिंह, मनोरंजन सिंह, संतोष कुमार सिंह, विनीत कुमार सिंह सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >