रजौन में योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर बीडीओ ने मुखिया के साथ की बैठक

प्रखंड के सभी 18 पंचायतों के मुखिया व पंचायत सचिवों के साथ बैठक की.

प्रतिनिधि, रजौन. प्रखंड कार्यालय सभागार में सोमवार की दोपहर को बीडीओ अंतिमा कुमारी ने प्रखंड के सभी 18 पंचायतों के मुखिया व पंचायत सचिवों के साथ बैठक की. बैठक में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के सही क्रियान्वयन पर चर्चा की गयी. बीडीओ अंतिमा कुमारी ने बताया कि मैं बीडीओ के पद पर हस्तांतरित होकर आई हूं. मैं सभी मुखिया से परिचित होने तथा उनसे क्षेत्र में चल रहे विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी लेने के लिए बैठक बुलाया था. बैठक में स्वच्छ भारत अभियान, लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान, प्रधानमंत्री आवास योजना के साथ-साथ पेंशन, मनरेगा और 15वीं वित्त आयोग की योजनाओं पर विस्तृत जानकारी ली गयी.

योजना के क्रियान्वयन को लेकर मुखिया हो गंभीर

बीडीओ ने कहा कि योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन से ही जनता को इसका लाभ मिल सकेगा. योजनाओं की स्वीकृति से लेकर क्रियान्वयन में मुखिया की अहम भागीदारी होती है. इसलिए मुखिया को योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर जागरूक और गंभीर रहना होगा. बैठक में मुखिया और मुखिया प्रतिनिधियों से जनहित की योजनाओं को प्राथमिकता देकर जनता तक लाभ पहुंचाने को कहा गया. इसके साथ ही घर घर कचरा उठाव पर चर्चा की गयी. जिसमे मुखिया ने घटिया ठेला व ई रिक्शा आपूर्ति का मुद्दा उठाया. जिस पर आपूर्तिकर्ता को बुलाकर अविलंब सामान को बदलने या मरम्मत करने का आदेश दिया. बैठक में मुखिया मृत्युंजय कुमार, प्रवीण सिंह, भैरो सिंह कुशवाहा, रणधीर यादव, नेशात आवर, रविंद्र कुमार वर्मा, चंदा रानी, प्रियंका कुमारी, मोनिका कुमारी, मुखिया प्रतिनिधि अरुण कुमार सिंह, दयाशंकर सिंह, अवधेश यादव, टिंकू सिंह सहित कई मुखिया व प्रतिनिधि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >