4.38 करोड़ से पीएचईडी बाराहाट प्रमंडल का बनेगा आइबी

लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण प्रमंडल बाराहाट को जल्द ही आवासीय सुविधा से लैस आइबी की सौगात मिलेगी. सरकार ने यहां आइबी (इंस्पेक्शन भवन) निर्माण की मंजूरी दी है.

बांका. लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण प्रमंडल बाराहाट को जल्द ही आवासीय सुविधा से लैस आइबी की सौगात मिलेगी. सरकार ने यहां आइबी (इंस्पेक्शन भवन) निर्माण की मंजूरी दी है. इसका निर्माण करीब चार करोड़ 38 लाख 15 हजार 400 रुपये से किया जायेगा. इसमें नया आवासीय भवन बनाया जायेगा. जानकारी के मुताबिक, यह दो मंजिला निरीक्षण भवन होगा. भूतल क्षेत्रफल 6360.45 वर्गफीट व प्रथम तल 6557 वर्ग फीट कुल मिलाकर 12917.45 वर्ग फीट का यह निरीक्षण भवन तैयार किया जायेगा. इसमें आवास के लिए आठ कमरे का निर्माण होगा. यह आधुनिक सुख-सुविधाओं से लैस होगा. बिजली, पानी इत्यादि की भी व्यवस्था इसमें की जायेगी.

वरीय अधिकारियों को ठहरने में नहीं होगी परेशानी

आइबी प्रमुख रूप से विभागीय मंत्री, उच्च स्तरीय पदाधिकारी व कर्मचारियों के उपयोग में आयेगा. अक्सर विभागीय जांच के लिए मुख्यालय सहित अन्य विभागीय कार्यालयों से अधिकारियों की टीम जांच-पड़ताल के लिए आती रहती है. उनके ठहरने में कठिनाई होती है. उन्हें किराये का रूम लेकर रहना पड़ता है. लेकिन आइबी के निर्माण के बाद वह उसमें रह सकते हैं. आइबी का निर्माण मोहनपुर हाई स्कूल समीप पीएचईडी कार्यालय के पीछे जमीन पर किया जायेगा. यह बांका-बाराहाट दोनों प्रमंडलों के लिए उपयोगी सिद्ध होगा.निरीक्षण भवन निर्माण का प्रस्ताव विभाग को दिया गया था. इसकी स्वीकृति दे दी गयी है. जल्द ही विभागीय प्रक्रिया पूरी करते हुए टेंडर के माध्यम से इसका निर्माण कार्य पूर्ण किया जायेगा. निरीक्षण भवन निर्माण से काफी सुविधा मिलेगी. योजनाओं की सतत जांच व माॅनिटरिंग आसान हो जायेगी.

रंजीत, कार्यपालक अभियंता, पीएचईडी बाराहाट प्रमंडलB

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Md. tazim

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से स्नातक कर 2018 से अलग-अलग हिंदी न्यूज चैनलों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं. न्यूज नेशन में बतौर एसोसिएट प्रोड्यूसर दो साल का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर, बिहार में समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. आसपास घटने वाली चीजों पर बारीकी से नजर बनाए रखना और उसका विश्लेषण कर सरल और समझने योग्य तरीके से खबरों को पेश करने में विशेषज्ञता.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >